अमिता की चित्र प्रदर्शनी ‘एक्सपरीमेंट इन वर्ली आर्ट’ शुरू

BY — February 26, 2016

260201उदयपुर। उदयपुर की अमिता व्यास द्वारा रचित पेंसिल स्केच (चित्र)की प्रदर्शनी ‘एक्सपरीमेंट इन वर्ली आर्ट’ शुक्रवार को यहां सिटी पैलेस स्थित गणेश चौक के छोटा दरीखाना में शुरू हुई। तीन दिवसीय इस चित्र प्रदर्शनी में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। शुक्रवार को सैकड़ों कला प्रेमियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि छोटा दरीखाना में प्रात: 10 से सायं 5 बजे तक इस चित्र प्रदर्शनी को देखा जा सकेगा। उदयपुर की अमिता व्यास पेशे से चार्टेड एकाउंटेट है। उनकी रूचि कला में थी। इसे बाद में उन्होंने वर्ली आर्ट में तब्दील किया। मुख्य रूप से महाराष्ट्र के आदिवासियों द्वारा प्राचीन काल में कोयले एवं पेंसिल से बनाए जाने वाली कृतियों की इस कला को वर्ली आर्ट कहा जाता है। प्रदर्शनी में करीबन 35 चित्र प्रदर्शित किए गए। चित्र प्रदर्शनी के अवलोकन के लिए प्रवेश बड़ी पोल से दिया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *