उदयपुर। लवकुश इन्डोर स्टेण्डियम स्थित रोज एकेडमी में लगी संाइस प्रोजेक्ट डवलपमेन्ट एवं प्रजेन्टेशन प्रदर्शनी के तहत कक्षा 4 में अध्ययनरत 12 वर्षीय छात्र मोहम्मद आफताब पुत्र अब्दुल गनी द्वारा अरवाना बिजनेस डेस्टीनेशन पर बनाये गये मॉडल पर बालक ने प्रथम पुरूस्कार प्राप्त किया।
इस पर आज अरवाना के हसन आफताब ने बताया कि बालक ने विद्यालय में थर्माकोल एवं कार्डशीट पर तैयार किये गये उक्त प्रोजेक्ट दूर से नयनाभिराम लग रहा था। बालक ने इसमें रग-बिरंगी लाईटों का इस्तेमाल कर इसे और दर्शनीय बना दिया था। हसन आफताब ने बालक को आर्ट किट एवं स्मृतिचन्ह प्रदान कर प्रोत्साहन दिया।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.