पिता की हत्या कर पत्नी और पुत्री फरार

BY — March 7, 2016

आपसी विवाद में हत्या

070305उदयपुर। जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की उसकी पत्नी और बेटी ने हत्या कर दी और इसके बाद दोनों ताला लगाकर फरार हो गई। घटना के बाद पड़ोसियों ने सुबह पुलिस को सूचित किया।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के बरना गांव निवासी बाबूलाल (50) पुत्र रामा मीणा जो अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता था और कुछ दिनों पूर्व ही अपने गांव आया था। रात्रि को शराब के नशे में इसका अपनी पत्नी मणि के साथ झगड़ा हो रहा था। पास ही रहने वाले पड़ोसियों में से कोई बचाने के लिए नहीं गया था। सुबह पड़ोसियों ने उठकर देखा तो बाबूलाल के मकान के बाहर ताला लगा हुआ था और मकान के बाहर कोई नहीं था। यह देखकर पड़ोसियों ने शंका के आधार पर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर थानाधिकारी ज्ञानेन्द्रसिंह मय जाब्ते के मौके पर गए और ताला तोडक़र अंदर जाकर देखा तो अंदर बाबूलाल का शव पड़ा था और खून बिखरा हुआ था। घर में से बाबूलाल की पत्नी मणि और पुत्री माया दोनों फरार थी। पुलिस के अनुसार मां-बेटी ने बाबूलाल की हत्या कर दी और इसके बाद फरार हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *