उदयपुर। निगम ने हिरणमगरी में बिना स्वीकृति के बनाए गए एक निर्माण को शिकायत के बाद सीज कर दिया गया।
सेक्टर 5 प्रभात नगर निवासी महावीर प्रसाद जैन ने अपने पुराने मकान को गिराकर नया निर्माण किया था। इसके लिए निगम से स्वीकृति नहीं ली थी। निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग के निर्देश पर कार्यवाह उपनगर नियोजक करीमुद्दीन के नेतृत्व में सहायक नगर नियोजक सिराजुद्दीन, कनिष्ठ अभियंता भगवती खारोल और निगम से होमगार्ड का जाब्ता सुबह करीब 10 बजे इस भवन पर गया और आवश्यक कार्यवाही के बाद इसे सीज कर दिया गया। सीज के दौरान भवन मालिक मौजूद था, परन्तु किसी तरह का विरोध नहीं किया।














