Header Banner

किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज

BY — April 4, 2016

rapeउदयपुर। नाई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक युवक के खिलाफ किशोरी को साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करनाली गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने परिवार के कुबेरा पुत्र देवाजी गमेती निवासी करनाली के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि उसकी 12 वर्ष की किशोरी गेहूं पिसवाने के लिए गई थी। जहां पुन: लौटने के दौरान आरोपी उसे बाईक पर बैठाकर अपने साथ केलेश्वर महादेव मंदिर में लेकर गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे गांव में छोडक़र फरार हो गया। किशोरी ने इस बारे में घर पर जाकर अपने परिजनों को बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply