Header Banner

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

BY — April 4, 2016

accउदयपुर। गोवर्धनविलास थाने के पास ही एक बस ने एक बाईक को टक्कर मार दी। जिससे बाईक पर सवार एक युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रामलाल (45) पुत्र लालू मीणा निवासी पडूणा जो नाथद्वारा में रहकर मजदूरी करता था और त्यौहार पर उदयपुर आया था। यह अपनी पत्नी लीला और पुत्र लोकेश के साथ बाईक पर सवार होकर पुन: नाथद्वारा जा रहा था। इसी दौरान गोवर्धनविलास थाने के पास में ही सामने से आ रही एक बस ने जीवनतारा रिसोर्ट की ओर मोडऩे के दौरान बाईक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए थे। तीनों को एमबी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान इस युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply