Header Banner

राज्यों में सरकारें अस्थिर करने को लेकर कांग्रेस का धरना

BY — April 4, 2016

जिला कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

040403उदयपुर। केन्द्र सरकार द्वारा कथित तौर पर कांग्रेस शासित राज्य सरकारों को अस्थिर कर राष्ट्रपति शासन लगवाए जाने के खिलाफ सोमवार सुबह 11.30 बजे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में जिला कलक्टर को उनके कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि ज्ञापन में कहा गया कि केन्द्र की भाजपा सरकार सत्ता का दुरूपयोग कर कांग्रेस शासित राज्यों में सत्ता हथियाने की खातिर अवैधानिक हथकण्डे अपनाकर अस्थिरता कायम करने में लगी है। इस रवैये से देश की लोकतांत्रिक प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है। ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की गई कि वे संविधान की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए केन्द्र को अवैधानिक प्रक्रिया अपनाने से रोकें, ताकि देश में संविधान प्रदत्त लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम रखा जा सके।
040404ज्ञापन सौंपने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सचिन पायलट जिन्दाबाद के नारे लगाए। पूर्व मंत्री दयाराम परमार, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, पीसीसी महासचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत, प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply