एटीएम का पिन लेकर ठगी के मामले में दो गिरफ्तार

BY — April 4, 2016

040405उदयपुर। लोगों को एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा देकर पिन नम्बर प्राप्त कर कई लोगों से करोड़ों रूपए की ठगी करने में बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवकों ने अब तक कई लोगों से करीब 3 करोड़ रूपए की ठगी कर चुके है।

पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बैंक कर्मचारी बनकर एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा देकर पिन नम्बर प्राप्त कर खाते से ऑनलाइन लाखों की खरीदी करने और पैसा निकालने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। भुपालपूरा थानाधिकारी चांदमल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुबोध जांगिड़ ने जांच शुरू की। एसआई जांगिड़ ने पीडि़तों की बैंक की डिटेल निकाली। इसके साथ ही ट्रांजेक्शन आईडी और आईपी एड्रेस निकाले गए। इनसे पुलिस को आरोपियों के खातों में डिटेल मिली। इसी आधार पर पुलिस ने बाद में आरोपियों की लोकेशन और बैंक से दस्तावेज प्राप्त किए। सारे दस्तावेज प्राप्त होने पर पुलिस ने आरोपियों के मोबाईल की कॉल डिटेल निकाली। मोबाईल कॉल डिटेल और लोकेशन में ठगी में इन्हीं युवकों के शामिल होने पर एसआई जांगिड़ के नेतृत्व में कांस्टेबल रामफूल, भगवान सहाय एक टीम ने बिहार में जाकर आरोपी प्रदीप कुमार पुत्र राजनंदन प्रसाद चौरासिया निवासी बोरीडि़ह खुदागंज नालन्दा बिहार और विकास कुमार पुत्र दानी चौरसीया मंझवे हिसुवा नावदा बिहार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के बैंक की डिटेल निकालकर जांच की तो सामने आया कि आरोपी अब तक कई लोगों को इसी तरह से फोन कर उनके खातों से 3 करोड़ रूपए से अधिक की ठगी कर चुके हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें ओर भी खुलासे होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply