उदयपुर बंद सफल, नहीं खुली दुकानें

BY — April 4, 2016

चैम्बर ने सर्राफा के साथ बताई अपनी समस्याएं भी

040407उदयपुर। सर्राफा एसोसिएशन के राजस्थान बंद के तहत सोमवार को उदयपुर बंद सफल रहा। सभी प्रमुख बाजार एवं व्यावसायिक गतिविधियां पूरी तरह बंद रही। चेम्बर ऑॅफ कामर्स उदयपुर डिवीजन ने अपनी समस्याएं भी रखते हुए बंद को समर्थन दिया।

सुबह से चैम्बर के पदाधिकारियों के नेतृत्व में व्यापारियों की टीमें गठित की गई जिन्होंने दिन भर बाजारों में दौरा किया और दुकानें नहीं खुलने दी। सूरजपोल पुलिस चौकी के पास सुबह 10 बजे से व्यापारी एकत्र हुए जहां सभा भी हुई। देशभक्ति गीत बजाए गए। वहां जेटली तेरे कारण, मोदी मारा जाएगा जैसी नारेबाजी भी की गई।
चैम्बर की ओर से जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। इसमें बताया गया कि सर्राफा व्यवसायी टैक्स देने को तैयार हैं किन्तु एक्साइज ड्यूटी से काला कानून एवं इंस्पेाक्टर राज लागू हो जाएगा। वर्ष 2012 में केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने इसे लागू किया था तब भाजपा के सभी शीर्षस्थ नेताओं ने सर्राफा व्यवसायियों का साथ देकर इसे लागू नहीं होने दिया। अब केन्द्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी सर्राफा व्यवसायियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इससे भारी रोष व नाराजगी है।
040406राज्य सरकार द्वारा ट्रेवल्स बसों के टैक्स में की गई बढ़ोतरी को अनुचित बताते हुए कहा कि वाहन डीलर को एक दुपहिया वाहन के साथ दो हेलमेट फ्री देने का आदेश तुगलकी फरमान सा है। रेडिमेड व्यवसाय में हाफ अनस्टिच वस्त्रों पर टैक्स भी अव्या वहारिक एवं अनुचित है। सेनेट्री व्यवसाय में में टाइल्स पर भी टेक्स 5 प्रतिशत ही हो।
उदयपुर नगर निगम ने शहर के मध्य स्थित वरूण माल को सीज करके छोट-छोटे व्यापारियों की रोजी रोटी छीन ली है। उन्हें बेरोजगार कर दिया है। निगम के अधिकारियों एव कर्मचारियों की मिलीभगत से वरूण माल का निर्माण हुआ किन्तु जिन छोट-छोटे व्यापारियों ने अपने खून-पसीने की कमाई से वरूण माल में दुकानें खरीदी उनका कोई दोष नहीं है। इस दौरान चेम्बर अध्यक्ष पारस सिंघवी, संरक्षक गणेश डागलिया, महामंत्री किरण चंद्र लसोड़, सर्राफा एसोसिएसन के अध्यक्ष इन्दर सिंह मेहता, फतहलाल जैन, अम्बालाल बोहरा, अजय पोरवाल सहित विभिन्न संगठनों के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
माकपा ने भी बंद को समर्थन देते हुए उदयपुर बंद में सक्रिय सहयोग दिया। शहर सचिव एवं पूर्व पार्षद राजेश सिंघवी ने बताया कि भाजपा का समर्थक व्यापारी वर्ग आज सड़क पर आंदोलन कर रहा है। जिला सचिव मोहनलाल खोखावत के नेतृत्व में माकपा कार्यकर्ताओं का दल ऑटो पर माईक लगा जनता से बंद का समर्थन करने की अपील कर रहा था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.