भाजपा के स्थापना दिवस पर कल होंगे कई कार्यक्रम

BY — April 5, 2016

bjp flagउदयपुर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 6 अप्रेल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाएगा। इस दौरान कई कार्यक्रम होंगे।

मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि स्थापना दिवस पर सुबह पार्टी कार्यालय पर झण्डारोहण करेगी। तत्पश्चात् शाम 4 से 8 बजे तक पार्टी के विभिन्न आठों मण्डलों में स्थापना दिवस पर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुंतीलाल जैन ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी अपने-अपने घरों पर पार्टी के झण्डे फहराएंगे। कमल की रंगोली बनाई जायेगी व सायं 7.30 बजे मुखर्जी सर्कल पर दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply