स्मार्ट सिटी के काम 15 जून से

BY — April 7, 2016

उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की पहली बैठक

070403उदयपुर। देश भर में स्माेर्ट सिटी के लिए चयनित सभी शहरों में 25 जून से क्रियान्वियन आरंभ हो जाएगा। उदयपुर में यह 15 जून से काम शुरू हो जाएंगे। इसके लिए 15 करोड़ रुपए तक के कामों की औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएगी। ये काम चिह्ति किए जा चुके हैं। 31 मई तक उदयपुर में कंसल्टें ट की सेवाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।

070404यह जानकारी गुरुवार को नगन निगम में स्‍मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्ट र्स की पहली बैठक में दी गई। बैठक के बाद गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को भी जानकारी दी गई। गृह मंत्री कटारिया ने कहा कि उदयपुर स्मार्ट सिटी बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है और हम सभी का संकल्प है कि  हमारा उदयपुर इस मामले में देश में नम्बर वन पर होगा। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, स्वायत्त शासन विभागीय प्रमुख शासन सचिव डॉ. मंजीतसिंह, जिला कलक्टर रोहित गुप्ता, नगर निगम के आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग, उपायुक्त हिम्मतसिंह बारहठ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply