Header Banner

जमीन का सौदा कर रजिस्ट्री नहीं कराने का मामला

BY — April 13, 2016

fruadउदयपुर। सुखेर में एक व्यक्ति ने एक के खिलाफ जमीन का सौदा कर लाखों रूपए ऐंठकर अब रजिस्ट्री नहीं करवाने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार बडग़ांव निवासी दिलीप टांक ने कविता निवासी मदन पालीवाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में पीडि़त ने बताया कि आरोपी ने उसे कविता में अपनी जमीन होना बताया और उससे जमीन का सौदा 38 लाख 31 हजार रूपए में किया। इस तरह से 1 करोड़ 40 लाख रूपए में सौदा हुआ था। उसने आरोपी को 25 लाख रूपए दिए तो आरोपी ने उससे प्लानिंग काटने के लिए जमीन को समतल करने के लिए कहा। इस पर उसने 5 लाख रूपए लगाकर जमीन को समतल कर दी। अब आरोपी से रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा तो आनाकानी करने लगा। इस पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply