हिन्द जिंक ने आठ छात्रों को दी 50 हजार की स्कॉलरशिप

BY — April 13, 2016

130404उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वरविद्यालय के संघटक प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव उत्कृष-2016 के दौरान हिन्दुस्तान जिंक (वेदान्ता) ने इंजीनियरिंग के आठ उत्कृष्ट छात्रों को 50,000 रु. की स्कॉलरशिप प्रदान की।

वेदान्ता समूह के प्रेसीडेन्ट (ग्लोबल जिंक बिजनिस) अखिलेश जोशी ने आठ छात्रों को यह स्कॉलरशिप प्रदान की। उन्होंने कहा जरूरी नहीं कि विद्यार्थियों को नौकरी ढूढ़नी चाहिए बल्कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभियान स्टार्ट अप इण्डिया से लाभ उठाना चाहिए। स्किल इण्डिया व स्टार्ट अप इण्डिया को अगर मिला दिया जाए तो मेक इण्डिया को निश्चित तौर पर गति मिलेगी। शिक्षा को अमल में लाना और अपने साथ-साथ औरों के लिए रोजगार उत्पन्न करना देष की प्रगति के लिए बहुत जरूरी है।
सीटीएई के छात्रों अजयराज सिंह चौहान, प्रियांशी कावड़िया, मुकेश भाकर, राशि त्रिवेदी, रंजना सिसोदिया, पूनम बोकाड़िया, प्रियंका सिंह राव तथा खुशबू शर्मा को स्कॉलरशिप प्रदान की। गत वर्ष 10 अप्रेल को हिन्दुस्तान जिंक ने सीटीएई इंजीनियरिंग क्षेत्र के आठ सर्वश्रेष्ठा छात्रों को 50,000 रु. स्कॉलरशिप प्रदान करने की घोषणा की थी। कार्यक्रम में वेदान्ता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम अलबानिस ने अभियांत्रिकी छात्रों को देश निर्माण में योगदान देने का आव्हान किया था तथा हिन्दुस्तान जिंक का उदाहरण देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों को अपनी इनोवेटिव सोच को प्रधानता देनी चाहिये जिससे वे भविष्य में न केवल अपने लिए अपितु समाज के अन्य व्यक्तियों के लिए भी रोजगार के अवसर उत्पन्न करा सकें।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *