Header Banner

डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

BY — April 15, 2016

accउदयपुर। खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित बाईक के डिवाईडर से टकराने पर बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार पीपली बी निवासी रमेश अहारी अपने एक साथी शंभू मीणा के साथ बाईक पर सवार होकर बुधवार शाम को खेरवाड़ा से अपने गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में हाईवे पर बाईक अनियंत्रित हो गई और एक डिवाईडर से टकरा गई। जिससे बाईक पर सवार रमेश के सिर में चोंट आने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान इस युवक ने दम तोड़ दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply