Header Banner

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू से हमला

BY — April 27, 2016

मोबाइल और पैसे छीनकर फरार

Police_capउदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर दो युवकों ने एक युवक का पीछा कर उस पर चाकूओं से हमला कर घायल कर दिया। युवक को गंभीरावस्था में एमबी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार महेन्द्र पुत्र रामलाल सालवी निवासी गारियावास मेन रोड़ ने मामला दर्ज करवाया कि उसके मामा मोहनजी की पुत्री की शादी होने के कारण वह संतोष नगर गया था। गत रात्रि को घर पर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो युवक भरत सिंधी और नीरज सेन मिले। दोनों युवकों ने उसे रोका और शराब के लिए पैसे मांगे। उसने मना कर दिया तो आरोपी भरत सिंधी ने चाकू निकालकर उसे जान से मारने की धमकी दी। यह देखकर वह भागा तो आरोपियों ने उसका पीछा किया और उसे पकडक़र नीचे गिराकर मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान भरत सिंधी के हाथ में से चाकू छूटकर गिरने पर नीरज सेन ने चाकू उठा लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके पेट में दो घाव हो गए। शोर मचाने पर आरोपी उसका एक मोबाईल और जेब से पैसे लेकर फरार हो गए। लोगों ने उसे चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां उपचार के बाद उसने थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस से इस मामले में भरत पुत्र अनिल कुमार सिंधी निवासी ब्रह्मपोल हरिदासजी की मगरी और नीरज उर्फ सल्लू पुत्र प्रेमलाल सेन निवासी गूंपड़ी डबोक हाल गोवर्धनविलास को गिरफ्तार कर लिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply