Header Banner

पीएमसीएच के छात्र ने इन्टर मेडिकल फेस्ट में बनाया रिकार्ड

BY — May 2, 2016

020501उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल के प्रथम बर्ष एमबीबीएस के छात्र तुषार चौधरी ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर की ओर आयोजित इन्टर मेडिकल फेस्ट सृजन-2016 में 9 गेदों में बिना कोई रन दिए 6 विकेट लेकर अर्न्त मेडिकल क्रिकेट प्रतियोगिता का रिकार्ड कायम किया।

दूसरी ओर कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में अशोक यादव एवं अशफाक विजेता रहे। 24 अप्रेल से 30 अप्रेल तक एसएमएस मेडीकल कॉलेज में आयोजित इन्टर मेडिकल फेस्ट सृजन-2016 में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज सहित राजस्थान के कई अन्य मेडीकल कॉलेज की टीमों ने भाग लिया।
इस अवसर पर एक सादा समारोह में पीएमसीएच के प्रिसिंपल एवं कन्ट्रोलर डॉ. एसएस सुराणा ने सभी विजेताओ को पुरूस्कार देकर प्रोत्साहित किया। समारोह के दौरान एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. पीसी जैन, डीन स्टूडेन्ट वेलफेयर डॉ. दिनेश भटनागर एवं शारीरिक अनुदेशक संतोष वसीटा भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि आरएनटी मेडिकल कॉलेज में आयोजित कॉलोजियम 2016 अन्तथर्गत महाविद्यालय प्रतियोगिता में भी पीएमसीएच के विद्यार्थियों ने आर्म रेसलिंग, पोस्टर मेकिंग, ट्रेजर हन्ट, गायन एवं नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही अन्य कई प्रतियोगिताओं में बाजी मारी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply