Header Banner

गोपाल अग्रवाल कलड़वास चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष

BY — May 15, 2016

150507उदयपुर। कलड़वास चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के सम्पन्न हुए चुनाव में गोपाल अग्रवाल ने अध्यक्ष पद पर अपने प्रतिद्वंद्वी मनोज जोशी को 54 वोटों से हराकर भारी मतों से विजय दर्ज की।

चुनाव में कुल 262 मत पड़े जिसमें गोपाल अग्रवाल को 158 व जोशी को 104 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र सुराणा, महासचिव के रूप में संतोष भड़भड़े, सह-सचिव हिमंाशु पानेरी, कोषाध्यक्ष देवेश कुमार शर्मा, सहकोषाध्यक्ष नारायण डांगी सहित कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुनील छाजेड़, चिराग जैन, अभिषेक जैन, गोविन्द भारद्वाज, जितेन्द्रसिंह राठौड़, कुणाल पानेरी, लोकेश माहेश्वरी, मनीष जैन, नरेश सोनी, नीरज शर्मा, राकेश कोठारी व प्रेम मेनारिया विजयी हुए।
विजय होने के बाद अग्रवाल ने कहा कि वे कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के लिए सभी उद्योगपतियों को साथ में लेकर चलेंगे और हर संभव मदद करेंगे। अग्रवाल के जीतने में कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply