मेवाड की सतरंगी धरा पर 7 जून को बिखरेगा प्रताप का प्रकाश पुंज

BY — May 20, 2016

31 मई से 07 जून तक होंगे 7 दिवसीय कार्यक्रम

200503उदयपुर। नगर निगम तथा मेवाड क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वावधान में 07 जून को होने वाले वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 476वी जयन्ती पर  शुक्रवार  को नगर निगम के सभागार में सर्व समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमें उदयपुर शहर के सभी समाजजन शामिल हुए।

मेवाड क्षत्रिय महासभा के शहर अध्यक्ष डॉ0 राजेन्द्र सिंह जगत ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मनोहर सिंह कृष्णावत एवं क्षत्रिय महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष बालु सिह कानावत,  अध्यक्षता बी.एन संस्थान के पूर्व निदेशक तेज सिंह बान्सी,  विशिष्ठ अतिथि प्रमोद जी सामर, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, क्षत्रिय महासभा के पूर्व अध्यक्ष शक्ति  सिंह कारोही, रोविन्द सिंह, थे  कार्यक्रम संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत, ने बताया कि इस वर्ष हर वर्ष की भॉति 31 मई से 7 जून तक सात  दिवसीय कार्यक्रम होंगे । 07 जून को प्रातः 7.15 बजे मोती मगरी स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सभी समाजों व संगठनों द्वारा पुष्पांजली अर्पित की जायेगी । मुख्य समारोह व सभा 07 जून मंगलवार को प्रातः 11.30 बजे सुखाडिया रंगमंच नगर निगम पर आयोजित होगा । मुख्य अतिथि पूर्व निदेशक बी.एन संस्थान मनोहर सिह कृष्णावत ने सभी समाजजनों से आग्रह किया कि प्रताप के जीवन चरित्र से जन जन को जोडना जरूरी है। महाराणा प्रताप का देश प्रेम, स्वाभिमान, यश, उनकी कीर्ति को सुदुर ग्रामीण अंचल में प्रचारित करे जिससे आमजन प्रताप जयन्ती से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड सके ।  कार्यक्रम संयोजक प्रेम सिंह मदारा ने बताया कि इस बार प्रताप जयन्ती की शोभा यात्रा में क्षत्रिय समाज तथा अन्य समाज की महिलाएॅ एवं युवा वर्ग ज्यादा से ज्यादा शामिल होंगे।

कार्यक्रम  के प्रारम्भ में स्वागत उद्बोधन शहर अध्यक्ष डॉ. राजेन्द सिंह जगत ने दिया तथा पिछले वर्ष का प्रतिवेदन क्षत्रिय महासभा के महामंत्री कुन्दन सिंह मुरोली ने दिया । कार्यक्रम का संचालन 7 दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेन्द्र सिंह पंवार ने किया । धन्यवाद मेवाड क्षत्रिय महासभा के चन्द्रवीर सिंह करेलिया ने दिया
इनकी रहेगी भागीदारी –  मेवाड क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बोहेडा कार्यक्रम सह संयोजक दिलीप सिंह बान्सी ने बताया कि क्षत्रिय विकास संस्थान सेक्टर 14, वीर मित्र मण्डल, मेवाडी युवा परिषद्, भीण्डर मित्र मंडल, बजरंग सेना मेवाड, लायंस क्लब एलिट, सिख समाज, मुसलिम समाज, बजरंग दल, भारतीय मजदूर संघ,, श्री राम बजरंग सेना, मेवाड गौरव विकास परिषद, महाराणा प्रताप सेना, महावीर युवा मंच संस्थान, क्षत्रीय कुमावत समाज, विद्या प्रचारिणी सभा, मेवाड सिन्धु बिग्रेड पहल संस्थान, लायन्स क्लब महाराणा, विश्व हिन्दु परिषद, मेवाड शिव सेना, करणी सेना, सकल आदिवासी समाज, सकल राजपूत महासभा, हिन्दू महासेना टाईगर फोर्स, महाराणा प्रताप महाराव शेखा ग्रुप, महादेव सेना, उस्ताद कर्णसिंह पहलवान राष्ट्रीय व्यायामशाला, उदयपुर गाईड एसोसिएशन, अखिल भारतीय सिन्धी समाज, पालीवाल समाज, जिनगर समाज, शिव दल मेवाड, मालवीय लोहार समाज, हिन्दू विजय सेना, सैन समाज, कायस्थ महासभा, लोक जन सेवा संस्थान, भारत विकास परिषद, गोवर्धन सेना, वीर समाज विकास संस्थान, अखिल भारतीय राजपूत संस्थान, मेवाड संस्कृति संरक्षण परिषद, जैन समाज, भाजपा अम्बेडकर मण्डल, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय, मेड क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, आम आदमी पार्टी, बाल कल्याण समिति, जय राजपूताना संघ, रॉयल्स ग्रुप मेवाड, महाराणा प्रताप गाईड यूनियन,  सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे ।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *