नाले में मिला नवजात

BY — May 27, 2016

270503उदयपुर। मधुवन में अज्ञात लोगों ने एक नवजात शिशु के शव को फेंक दिया।

पुलिस के अनुसार मधुवन स्थित सैनिक कल्याण कार्यालय के पीछे की ओर नाले में एक नवजात शिशु के पड़े होने की जानकारी मिली थी। जिस पर थाने से जाब्ता गया और मौके पर जाकर देखा तो एक नवजात शिशु पड़ा था। इस शिशु पर चिकित्सालय की पट्टी लगी थी। जिस पर इसकी माता का नाम उखली पत्नी नाकालाल लिखा हुआ था। पुलिस इस बच्चे के शव को चिकित्सालय में लेकर गई, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर इसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply