पहले प्रधानमंत्री नेहरू का स्मरण

BY — May 27, 2016

270502उदयपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. श्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रात: 11 बजे पंचवटी स्थित शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित कर गोष्ठी आयोजित की गई।

विश्व शान्ति के अग्रदूत नेहरू विषयक विचार गोष्ठी में प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, नीलिमा सुखाडिय़ा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, वीरेन्द्र वैष्णव, दिनेश श्रीमाली, केके शर्मा, आदि ने कहा कि नेहरू ने आजादी से पूर्व देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं आजादी के पश्चात् आधुनिक भारत की नींव रखी। नेहरू के समय देश में औद्योगिक क्रान्ति की शुरुआत हुई और देश ने विकास के नए आयामों को छुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अपने उल-जलूल बयानों एवं पाठ्यक्रमों से उनके बारे में जानकारी हटाने की ओछी हरकतों से जवाहरलाल नेहरू द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को झुठला नहीं सकते। गोष्ठी में मनीष श्रीमाली, राधा किशन मेहरा, चन्दा सुहालका, सुधीर जोशी, जयप्रकाश निमावत, रविन्द्रपाल सिंह कप्पू, रोशन मेहता सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे। अध्यक्षता डॉ. एलएन दाधीच ने की। संचालन गणेश राजोरा एवं धन्यवाद दीपक सुखाडिय़ा ने दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply