तस्करी कर ले जाई जा रही 15 लाख की शराब बरामद

BY — May 31, 2016

गोवर्धनविलास एवं टीडी थानांतर्गत कार्रवाई

310505उदयपुर। शहर के गोवर्धन विलास एवं टीडी थानांतर्गत पुलिस ने कार्रवाई कर अवैध रूप से गुजरात ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित शराब और बीयर के कैन बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

310506पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र  प्रसाद गोयल ने बताया कि गोवर्धन विलास थानांतर्गत मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी अनिल देवल सुरफलाया स्वारगत द्वार के पास मय जाब्ताा पहुंचे जहां हरियाणा पासिंग ट्रक कंटेनर नम्बर एचआर 55 एफ 1872 के चालक को कांपते पाया। आसपास भीड़ भी एकत्र थी। ट्रक कंटेनर मे अवैध अंग्रेजी शराब के संदेह पर कंटेनर ड्राईवर से पूछताछ तो उसने राजू पुत्र रवि मुसलमान फरीदाबाद बताया तथा कंटेनर मानेसर से वाहन स्वामी द्वारा सिपुर्द कर अहमदाबाद में माल की डिलीवरी करना बताया। कंटेनर को खोल कर तलाशी ली तो चण्डीगढ़ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के अलग-अलग किस्म के कुल 516 कार्टन भरे पाए गए। कंटेनर को जब्त कर थाने पर लाया गया। अभियुक्त को गिरफतार कर प्रकरण दर्ज किया गया। मुल्जिमान द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब को फर्जी बिल्टी बनाकर परिवहन किया जा रहा था। मुल्जिम का रिमाण्ड प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। जप्त शराब  की कीमत 15 लाख रूपये बताई गई। पुलिस टीम में एएसआई वदनसिंह, प्याकरसिंह, कांस्टेपबल रामकृष्णम, रामस्वडरूप, मदनसिंह, जयसिंह आदि शामिल थे।
310504इसी प्रकार टीडी थानांतर्गत नाकाबन्दी के दौरान मुखबिर की सूचना पर उदयपुर की ओर से आ रही कार महिन्द्रा  लोगान को रोका। कार चालक तेज गति से कार भगा ले गया। जिस पर पीछा कर टीडी नाल में रुकवाया। कार चालक व उसका साथी भागने लगे जिनको पुलिस ने पकडा व नाम पता पुछा तो अपना नाम लक्ष्मण लाल पिता अमरचन्द कुमावत निवासी पाटीयों का खेडा थाना भीलवाडा व प्रकाश पुत्र माधुलाल निवासी पाण्डोली थाना कपासन बताया। कार की तलाशी में किंगफिशर बीयरों के 15 कर्टन भरे थे। इनमें बीयर के 374 टीन थे जो अवैध रूप से अहमदाबाद में बेचने के लिये लेकर जाना पाया गया। जप्त बीयर की कीमत 37 हजार रूपये है। पुलिस टीम में थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह, एएसआई धूलसिंह, कांस्टे बल सुरेश कुमार, शंकरलाल, चन्द्रदीप आदि शामिल थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *