उदयपुर। सुखेर में एक रेस्टोरेंट के मालिक ने दो युवकों के खिलाफ रेस्टोरेंट में घुसकर मारपीट कर पैसे छीनकर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है।
जानकारी के अनुसार बंशीलाल डांगी ने मामला दर्ज करवाया कि उसका भुवाणा में एक मॉल के पास में रेस्टोरेंट है। दोपहर को उसके रेस्टोरेंट पर एक युवक नरेन्द्रसिंह हाथ में तलवार लेकर आया और उससे शराब के लिए पैसे मांगे। उसने देने से इंकार कर दिया तो आरोपी अपने एक साथी मोनू के साथ रेस्टोरेंट में घुस गया और अंदर बैठे ग्राहकों के साथ मारपीट कर उन्हें भगा दिया। आरोपी ने उसके गल्ले में रखे 10 हजार रूपए नकदी लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














