आकाशीय बिजली गिरने से मौत

BY — June 24, 2016

240604उदयपुर। झाडोल थाना क्षेत्र में खेत पर काम करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार नानका (30) पुत्र हवाजी गोरणा निवासी पारेवी अपने खेत पर काम कर रहा था। काम के दौरान ही बारिश आ गई और वह एक पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गया। बारिश के दौरान ही अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी और इस युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply