Header Banner

अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

BY — June 24, 2016

लाखों की चोरी का मामला

240603उदयपुर। भूपालपूरा थाना पुलिस ने शहर में सूने मकानों में हो रही लाखों की चोरियों का पर्दाफाश करते हुए एक अन्तर्राज्यीेय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी चांदमल ने बताया कि शहर में सूने मकानों में हो रही चोरियों को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। इसी दौरान भीलवाड़ा पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ा और इस गिरोह ने पूछताछ में रघुकुल कॉम्पलेक्स में चोरियां करना स्वीकार कर लिया। इस पर पुलिस इन आरोपियों को प्रोडक्शन पर लेकर आई। आरोपियों ने अपने नाम गौतमबुद्ध नगर निवासी सुरेन्द्र कुमार जाट, उत्तरप्रदेश हाल नई दिल्ली निवासी देवेन्द्र कुमार गुर्जर, बुलंदशहर निवासी शैलेन्द्रसिंह जाट, पंजाब हाल नई दिल्ली निवासी सुरजीतसिंह जाट होना बताया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरियां करना स्वीकार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपियों का उत्तरप्रदेश में अपना एक गिरोह था, जिसका दूसरे गिरोह के साथ मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें कई लोगों की गोलीबारी में हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। आरोपियों को उत्तरप्रदेश पुलिस तलाश कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने फरारी काटने के दौरान आरोपियों ने चोरियां करना स्वीकार लिया और अब तक करोड़ों रूपए की चोरियां की है] जिसमें आरोपियों की तलाश चल रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply