निगम ने तोड़े स्वीकृति विरुद्ध निर्माण

BY — June 27, 2016

mcuउदयपुर। नगर निगम ने शहर के अंदरुनी क्षेत्र लालघाट में बिना स्वी कृति निर्माण को सोमवार को तोड़ा। छत पंचर भी की गई। साथ ही सुखाडि़या सर्किल पर अतिक्रमियों को भी हटाया गया।

आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि झील संरक्षण क्षेत्र अर्न्तगत राजस्व शाखा ने लाल घाट पर मकान नं. 7, महावीर प्रसाद पिता श्यामलाल शर्मा के द्वितीय तल पर स्वीकृति विरूद्ध निर्माण की छत पंचर की। उसी के आगे मकान नं. 9, नरेन्द्र कुमार पिता तुलसीराम पालीवाल की रूफ टॉप पर लगाई गई खिडकी व दीवार हटाई। उसी के आगे मकान नं. 10, विमल टांक पिता अम्बालाल की तृतीय तल की स्वीकृत विरूद्ध डाली गई छत पन्चर की गई। टीम ने सुखाडिया सर्कल पर बैठे वागरियों व अस्थाई अतिक्रमियों को हटाया। मौके पर राजस्व शाखा की समस्त टीम व घण्टाघर थाना के जाब्ता सहित उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply