इलेक्ट्रीशियन की उपचार के दौरान मौत

BY — June 29, 2016

Police_capउदयपुर। फैक्ट्री में काम करने के दौरान करंट लगने से एक इलेक्ट्रीशियन की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन मुआवजे लेकर ही शव लेकर गए।

जानकारी के अनुसार ओड़वाडिय़ा निवासी जेतराम डांगी इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। गुड़ली स्थित एक निजी कंपनी में काम होने उसे फोन कर बुलाया जाता है। बुधवार को फैक्ट्री में काम होने पर जेतराम गया था। जेतराम छत पर गया और वहां पर वायरिंग देखने लगा। इसी दौरान अचानक करंट का झटका लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसने एमबी चिकित्सालय में उपचार के दौरान गत रात्रि को दम तोड़ दिया। सुबह मुर्दाघर में मृतक के दर्जनों की संख्या में परिजन एकत्रित हो गए और परिजन मुआवजे की मांग पर अड़ गए। फैक्ट्री प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच में वार्ता हुई और मुआवजा तय किया गया। इसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *