चिकित्सा को मानवीय सेवा का पेशा बनाएं : अग्रवाल

BY — July 1, 2016

010703उदयपुर। पेसिफिक मेडीकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल में आज डॉक्टर्स डे धूमधाम से मनाया गया। पेसिफिक मेडिकल विश्व विद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. डीपी अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर्स डे के दिन डॉक्टरों को यह मौका मिलता है कि वे अपने अंतर्मन में झांके।

अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को समझें और चिकित्सा को पैसा कमाने का पेशा न बनाकर मानवीय सेवा का पेशा बनाएँ, तभी हमारा यह डॉक्टर्स डे मनाना सही साबित होगा। इस अवसर पर पीएमसीएच के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों सहित सभी चिकित्सक उपस्थित रहें। इस दौरान सभी चिकित्सकों ने एक दूसरे को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाए दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply