उदयपुर। शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में एक व्यजक्ति ने करोड़ों की उसकी जमीन का फर्जी मालिक बनाकर बेच देने के मामले में चार व्याक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार प्रकाश पुत्र गंगाराम गमेती निवासी गायरियावास ने सत्याप्रकाश रोत, सुनील गमेती, धर्मेन्द्रा साहू एवं उसके स्थाान पर बनाए गए डमी प्रकाश गमेती के खिलाफ दिए मामले में बताया कि कलड़वास में उसने जमीन खरीदी थी। उसे कुछ समय पूर्व बताया कि उसकी जमीन का नामांतरण किसी और के नाम पर हो गया है। दस्तामवेज निकलवाने पर पता चला कि आरोपियों ने उसके स्था न पर फर्जी आदमी को खड़ा कर उसकी जमीन बेच दी और सत्यरप्रकाश रोत के नाम पर करवा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।














