Header Banner

राजस्थान विद्यापीठ में देश भर से कुलपति जुटेंगे आज

BY — July 16, 2016

‘उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास’ पर राष्ट्रीय सेमीनार

rajasthan vidhyapeethउदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय एवं ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ वाइस चांसलर एवं एकेडमिशियन्स नई दिल्ली के तत्वावधान में रविवार को विश्वविद्यालय के प्रतापनगर स्थित कम्प्यूटर एण्ड आईटी सभागार में सुबह 10 बजे ‘उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास’ पर राष्ट्रीय सेमीनार होगा।

कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने बताया कि अध्यक्षता जयनारायण व्यास विवि के पूर्व कुलपति प्रो. लोकेश शेखावत करेंगे। सेमीनार में प्रो. प्रेमा झा-पूर्व कुलपति टीएम भागलपुर विवि, मुख्य वक्ता यूजीसी सदस्य प्रो. कपाई, प्रो. एस.पी. मिश्र – कुलपति उत्तराखंड विवि, प्रो. एस. लोढा – यूएसए, प्रो. बीएम बुजर बरूआ कुलपति असम विवि जोरहाट, डॉ. रामअवतार शर्मा शिक्षाविद् आगरा, प्रो. वीरेन्द्रनाथ पांडेय सेक्रेटरी जनरल एआईएवीसीए अतिथि होंगे। सेमीनार में ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ वाइस चांसलर एकेडिमिशियन की वेबसाईट एवं मेग्जीन का अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply