उदयपुर। लोकदेवता सगसजी बावजी का जन्मोत्सव 5 अगस्त को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। बावजी को भव्य श्रृंगार धारण करवाया जाएगा। भक्तजन महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियों में लग गए हैं।
सर्वऋतु विलास स्थित पूरे मन्दिर परिसर को कार्यकर्ताओं द्वारा गंगा जल व शुद्ध जल से रविवार को सफाई की जाएगी। मन्दिर परिसर में रंग रोगन का कार्य चल रहा है। इस अवसर पर 29 जुलाई को जन कल्याण हेतु विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें इस बार 151 यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.