शहर में अवैध निर्माण के जनक कटारिया : शर्मा

BY — July 26, 2016

mcuउदयपुर। नगर निगम के पूर्व प्रतिपक्ष नेता केके शर्मा ने कहा कि नगर निगम की क्षेत्र में धड़ल्ले हो रहे अवैध निर्माणों के जनक कटारिया हैं जिनके संरक्षण में अवैध निर्माण दिन–ब-दिन बढ़ रहे हैं। वे मंगलवार को पूर्व पार्षद दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि रविन्द्र श्रीमाली के सभापतित्वश कार्यकाल में 350 अवैध निर्माण चिन्हित किये गये थे जिन पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। हाल ताजा उदारहण वरूण माल है। उच्च न्यायालय के निर्णय आने के बाद मॉल की उपरी दो मंजिलो को तोडने की कार्यवाही निगम ने प्रारंभ की है।
पूर्व पार्षद रियाज हुसैन ने बताया कि इस तरह के शहर में कई अवैध निर्माण हैं जिस पर न्यायालय ने तोड़ने के आदेश दे रखे हैं जिस पर निगम द्वारा आज दिन तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं कर हठधर्मिता व तानाशाही का परिचय दिया है। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व पार्षदों ने एक जुट हो इस मुद्दे को शहर की जनता के सामने लाने हेतु एक अभियान चलाया जायेगा जिससे जनता के सामने निगम की सच्चाई से रूबरू कराया जाकर कथनी व करनी का अंतर समझाया जायेगा। पूर्व पार्षद रियाज हुसैन, त्रिभुवनाथ पुरोहित, फतहसिंह राठौड़, नजर मोहम्मद, मोहम्मद अयूब, शिप्रा उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply