शादी का झांसा देकर विधवा से यौन शोषण

BY — July 27, 2016

रूपए व गहने हड़पने का आरोप

rapeउदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर एक उसका यौन शोषण करने और उसके रूपए व गहने हड़पने का आरोप लगाते हुए चार महिलाओं सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार सेक्टरर 5 निवासी विधवा ने केलवाड़ा निवासी फतहलाल कोठारी, उसके भाई सुरेश कोठारी, चन्दा कोठारी, शब्बू, सायरा, जरीना और लालू के खिलाफ दर्ज मामले में बताया कि उसके पति व पुत्र की मृत्युा हो चुकी है और वह अकेली ही रह रही थी। उसका सम्पर्क शब्बू  से हुआ। उसने शादी करवाने का झांसा देकर गांव चलने को कहा। गांव में फतहलाल कोठारी से उसका सम्पर्क कराया। फतहलाल के घर गई जहां उसके भाई सुरेश और उसकी पत्नीी चंदा ने शादी का दबाव बनाया। विधवा का आरोप है कि शादी तय होने के बाद लाखों रूपए के जेवर और नकदी लेकर शब्बू के घर गई जहां फतहलाल परिजनों के साथ आया और उसे ले जाने लगा। शब्बू  ने 20 हजार रुपए अपना कमीशन मांगा जो उसने दे दिया। इसके बाद फतहलाल के साथ चली गई। शब्बू, जरीना और सायरा तीनों समय समय पर करीब डेढ़ लाख रूपए ले गए। फतहलाल और उसके परिजनों ने उससे जेवर छीन लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *