इसरो की प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाया उत्साह

BY — July 29, 2016

290708उदयपुर। भारतीय अन्तरिक्ष व अनुसंधान संस्थान द्वारा उदयपुर शहर में प्रथम बार दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज में शुक्रवार को किया गया।

290709दो दिन चलने वाली इस प्रदर्शनी में भारतीय अनुसंधान के कुछ विशेष प्रोजेक्ट्स जैसे पोलर सेटेलाईट व्हीकल, जियो स्टेशनरी लॉन्च व्हीकल, ओसीएम आदि प्रक्षेपण यान, चन्द्रयान पेनल का विडियो मोडल, मंगल यान की डॉक्यूमेंन्ट्री, सेटेलाईट्स के कार्यशील मॉडल के अतिरिक्त और भी कई मॉडल्स की प्रदर्शनी की गयी। प्रदर्शनी का उदघाट्न संस्थान के वित्त सचिव अमित अग्रवाल ने किया अरावली संस्थान के निदेशक डॉ. हेमन्त धाभाई के अनुसार उदयपुर संभाग के कई निजी व सरकारी विद्यालय, तकनीकी शिक्षण संस्थानों व अन्य कॉलेजों के तकरीबन 2300 विद्यार्थियों ने इस प्रदर्शनी का लाभ लिया। इसरो द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण चन्द्रयान व मंगल मिशन के मॉडल्स रहे। साथ ही किसी भी विद्यार्थी का भारतीय अन्तरिक्ष व अनुसंधान संस्थान में चयन कैसे हो सकता है, इस बारे में भी जानकारी दी गई। इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिकों दीपक पाण्डे, टीम लीडर आरएन शाह, वरिष्ठ वैज्ञानिक इसरो, सतीश राव, वैज्ञानिक, इसरो, विनोद पटेल, इन्जीनियर, इसरो एवं शैलेश चौहान, इन्जीनियर, इसरो द्वारा विभिन्न मॉडल्स पर छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply