Header Banner

सुविवि में अध्यक्ष के लिए नीरज एबीवीपी प्रत्याशी

BY — August 5, 2016

050802उदयपुर। सुखाडि़या विश्व विद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चिर प्रतीक्षित भाजपा नेता के पुत्र नीरज सामर को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है वहीं ध्रुव श्रीमाली उपाध्यक्ष, जितेन्द्रसिंह आसोलिया महासचिव एवं भावना मेनारिया को संयुक्त सचिव का उम्मीदवार बनाया है। एनएसयूआई के देर रात तक प्रत्यााशियों की घोषणा करने की उम्मीद है।

छात्रसंघ चुनाव की धूम कॉलेजों में शुरू हो चुकी है। आए दिन चुनाव प्रचार के दौरान धक्का मुक्की, हल्की झड़प जैसी बातें आम हो गई हैं वहीं पुलिस का जाब्ता कॉलेज में देखा जा सकता है। इस बीच एबीवीपी ने अपने दावेदारों की घोषणा कर दी है वहीं एनएसयूआई के देर रात तक घोषणा करने की उम्मीद है। उम्मीदवारों की घोषणा के दौरान एबीवीपी के संगठन मंत्री अर्जुन तिवारी, वर्तमान अध्यक्ष सोनू अहारी, महानगर मंत्री जयेश जोशी आदि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply