जैन समाज ने बंद रखे प्रतिष्ठान, किया विरोध

BY — August 31, 2016

जैन संतों के खिलाफ ट्विट पर जताया आक्रोश

310803उदयपुर। जैन आचार्य तरूणसागर पर संगीतकार विशाल ददलानी एवं कांग्रेस नेता तहसीन के ट्विट के विरोध में सकल जैन समाज के बैनर तले बुधवार को श्रावक-श्राविकाओं सहित जैन संत कलक्ट्रे ट पर एकत्र हुए। यहां एडीएम को ज्ञापन दिया गया।

उल्लेखनीय है कि ट्विट के बाद में देश भर में काफी होहल्ला। मचा और विशाल ने अपना ट्विट डिलीट भी कर दिया था लेकिन जैन समुदाय में काफी रोष है। सुबह समाजजनों ने विशाल रैली निकाली। सुबह 7 बजे से टाउनहॉल में समाजजनों का आना शुरू हो गया था। पुरुष सफेद एवं महिलाएं केसरिया साड़ी में पहुंचे। हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। यहां हुई सभा को आचार्य विमदसागर, धैर्यसागर, अभयसागर, अनुभव सागर महाराज आदि ने संबोधित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply