Header Banner

पेट्रोल पम्पों पर 11 की रात 12 बजे तक चलेंगे पुराने नोट

BY — November 10, 2016

petrol-1उदयपुर। देश की सार्वजनिक क्षेत्रों की तीनों तेल विपणन कम्पनियों हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कम्पनी लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कम्पनी लिमिटेड एवं इण्डियन ऑयल कोरपोरेशन लिमिटेड ने जनता को आश्वस्‍त किया कि वे 11 नवम्बर की मध्य रात्रि 12 बजे तके किसी भी पेट्रोल पम्प पर 500 या 1000 के पुरानें नोटों से अपने वाहनों में तेल भरा सकते है।

ऑयल कम्पनियों की एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इन तीनों तेल विपणन कम्पनियों के जिले भर में आउटलेट के पास पेट्रोलियम पदार्थो की निरन्तर उपलब्धता के बारें में कम्पनियों ग्राहकों को आश्वस्त करती है कि पेट्रोलियम पदार्थ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और आवश्यकता से अधिक मात्रा में खरीदने की जरूरत नहीं है।  कम्पनियों से ग्राहकों से अनुरोध किया कि वे नयी मुद्रा प्रणाली को सुचारू रूप से लागू करने में सहयोग करें।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply