Header Banner

अतीत से आज तक दीपोत्सव का आयोजन

BY — November 15, 2016

151102उदयपुर। जीतो चेप्टर उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम स्थित शौर्यगढ़ रिसोर्ट में अतीत से आज तक 1950 से अब तक की हिन्दी फिल्मों के सुपरहीट गानों पर नृत्य, पेरोडी, कथक आदि की सुन्दर प्रस्तुतियों से दर्शक झूम उठे।

जीतो अपेक्सि के मेम्बरशिप डायरेक्टर डॉ. अनिल भण्डारी, चीफ सेकेटरी राजकुमार फत्तावत एवं डायरेक्टर अशोक कोठारी के आतिथ्य में आयोजित दीपोत्सव 2016 के आयोजन में सोनल सिंघवी एण्ड ग्रुप ने होठों पे ऐसी बात……, विजयलक्ष्मी एण्ड ग्रुप द्वारा काहे छेड़-छेड़ में ……, मंजू फत्तावत एण्ड ग्रुप द्वारा ओरे पिया….., ऋतु मारू एण्ड ग्रुप ने झुमका गिरा रे…… स्वाति जैन एण्ड ग्रुप ने मेरी चुनर उड़-उड़ जाये……, सोनाली एवं मोनिका मारू यारा कभी इश्क तो कर…… आदि नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां की। स्वागत शब्दों द्वारा राजकुमार फत्तावत ने किया। गत दो वर्षों का प्रतिवेदन अभिषेक संचेती ने प्रस्तुत किया। आभार महेन्द्र ने ज्ञापित किया। संचालन जीतो महामंत्री विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply