Header Banner

मेवाड़ हाईटेक इंजिनियरिंग ने मनाया 19 वां स्थापना दिवस

BY — November 15, 2016

कर्मचारी पुरूस्कृत

151105उदयपुर। सुखेर हवामगरी स्थित क्रेशर निर्माता कम्पनी मेवाड़ हाईटेक इंजिनियरिंग लिमिटेड ने आज अपना 19 वंा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि संासद अर्जुनलाल मीणा,विशिष्ठ अतिथि ग्रामीण विधाम फूलसिंह मीणा, मावली विधायक दलीचन्द डांगी, जिला प्रमुख शंातिलाल मेघवाल, देहात भाजपा जिलाध्यक्ष गुणवन्तसिंह झाला,भाजपा महामंत्री चन्द्रगुप्तसिंह, प्रेमसिंह शक्तावत थे।

कम्पनी के मुख्य प्रबन्ध निदेशक चतरसिंह राठौड़ ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित रंगांरग समारोह में जयपुर के काफिला वे ग्रुप ने कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियंा दी। राठौड़ ने बताया कि वर्ष 1997 से मात्र 38 लाख के सालाना टर्न ऑवर से प्रारम्भ हुई इस कम्पनी ने ग्राहकों के विश्वास के दम पर आज अपना सालाना टर्न ऑवर 68 करोड़ तक पंहुचा दिया। हाल ही में कम्पनी एसएमई मुबंई एक्सचेंज में लिस्टिंग हो कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने प्रधनामंत्री के नोटबंदी मामलें पर कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उठाये गये इस कदम से निश्चित रूप से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। इस अवसर पर वर्ष पर्यन्त कम्पनी की बेहतर सेवा करने वाले श्रेष्ठ कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कम्पनी की प्रबन्ध निदेशक डॉ. रीना राठौड़ भी मौजूद थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply