Header Banner

उदयपुर रेलवे स्टेशन पर अब फ्री वाई फाई

BY — December 12, 2016

वाटर वेंडिंग मशीन का लोकार्पण

121203उदयपुर। उदयपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में आज से और इजाफा हुआ। केन्द्रीय रेल मंत्री मनोज सिन्हा ने फ्री वाई फाई एवं वाटर वेंडिंग मशीन का सोमवार को लोकार्पण किया।

यह वाई फाई सेवा रेलवे के रेलटेल ने गूगल के साथ मिलकर स्थापित की है। सालाना 51 लाख यात्रियों को इस सेवा का फायदा मिलेगा। इसके लिए उदयपुर रेलवे स्टेशन पर 18 एक्सेस पाइंट, 10 एक्सेेस स्विच एवं 3 फाइबर स्विच लगाए गए हैं। देश में कुल 35 रेलवे स्टेेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
इसी प्रकार अजमेर मंडल में अजमेर और मावली के बाद उदयपुर में यह वाटर वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध  कराई गई है। इसके तहत एक लीटर पानी 5 रुपए में उपलब्ध होगा। बोतल के साथ एक लीटर पानी 8 रूपए में उपलब्धी होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply