अरवाना मेगा ट्रेज़र हंट कल

BY — December 23, 2016

उदयपुर। अरवाना शॉपिंग डेस्टिनेशन एवं रूकमणी फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार शहरवासियों के लिये मेगा ट्रेज़र हंट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। रोमांच व मजे से भरपूर इस खेल प्रतियोगिता में कोई भी परिवार भाग ले सकता है। प्रतियोगिता अशोका पैलेस से प्रातः 11 बजे प्रारम्भ होकर हाथीपोल स्थित अरवाना मॉल पर सम्पन्न होगी।

रूकमणी फाउण्डेशन के संतोष कालरा ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक अरवाना मॉल है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी विभिन्न संकेतों और सूत्रों को समझ कर और पहेलियों को हल करने में कम से कम समय लेने वाला विजयी होगा। इस प्रतियोगिता के क्लू उदयपुर शहर के विभिन्न स्थानों, गंतव्यों एवं जगहों की और इशारा करते हुए होंगे।
उन्होंने बताया कि यह दुपहिया एवं चौपहिया वाहन पर होने वाली यह प्रतियोगिता पारिवारिक एवं मनोरंजक पूर्ण होगी जिसमें कोई भी परिवार भाग लेकर टॉस्क पूर्ण कर सकेगा। कम से कम समय में विजयी होने के लिये गंतव्य स्थान पर पंहुच कर दी गई क्लू शीट पर वहां मौजूद प्रतिनिधि से स्टाम्प या सील लगवाकर लाना होगा। सभी संकेतों और टास्क्स को पूर्ण करने वाले को विजयी घोषित किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में किलोमीटर और समय का भी महत्वपूर्ण रोल रहेगा। जो सबसे पहले कम दूरी तय कर और सबसे कम समय में अरवाना मॉल पंहुचेगा, वही विजेता घोषित किया जाएगा। विजेताआंे को हजारो रुपये के आकर्षक इनाम प्रदान किये जाएंगे। प्रतियोगिता को हसन आफताब हरी झंडी दिखाकर प्रारम्भ करेंगे।
उन्होंने बताया कि एक कार में परिवार और मित्रों के अधिकतम 4 या 5 सदस्य ही हो सकते है। प्रत्येक टीम में एक लड़की या महिला का होना आवश्यक है। बाइक्स और टू व्हीलर पर दो पुरुष या दो महिलाए हो सकती है। बाइक्स और टू व्हीलर पर दो जने ही हो सकेंगे। कार और टू व्हीलर, दोनों श्रेणियों में अलग अलग तीन प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेता चुने जायेंगे। मेगा ट्रेजर हंट एक मजेदार और शानदार गतिविधियों से भरा, सरल लेकिन चुनौतियों से भरा इवेन्ट होगा। प्रतियोगिता में बच्चो के साथ टू व्हीलर में भाग नहीं ले सकेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *