Header Banner

अरवाना में नन्हे-मुन्नों की 300 पेंटिंग्स की प्रदर्शनी आज से

BY — January 6, 2017

उदयपुर। हाथीपोल स्थित अरवाना दी शॉपिंग डेस्टिनेशन में बच्चों द्वारा बनाई गई 300 खूबसूरत पेंटिंग्स की प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार को होगा। ये पेंटिंग्स पिछले साल मातृत्व दिवस के उपलक्ष में अरवाना में आयोजित एक प्रतियोगिता में बनाई गई थी।

अरवाना शॉपिंग डेस्टीनेशन के प्रबंधक जहीर अब्बास ने बताया कि जब पिछले साल मातृत्व दिवस पर यह प्रतियोगिता रखी गयी थी तब करीब 300 बच्चों ने मां के प्रेम और सौहार्द्य को कल्पना के जरिये कैनवास पर बखूबी दर्शाया था। इस प्रदर्शनी के जरिये हम सभी बच्चों की कला और मेहनत को आम जनता को दिखाना चाहते हैं। प्रदर्शनी अरवाना के प्रथम तल स्थित एग्जीबिशन हॉल में प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक रखी गई है। प्रदर्शनी में न सिर्फ विजेता बच्चे बल्कि हर प्रतियोगी बच्चे की पेंटिंग रखी गई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply