जीवन तरंग जिंक के संग कार्यक्रम में तारे जमीं पर

BY — January 10, 2017

विशेष योग्यजनों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आगे आएं : दुग्गल
हिन्दुस्तान जिंक ने मनाया 51 वां स्थापना दिवस

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक का 51 वां स्थापना दिवस समारोह जिंक के प्रत्येक कर्मचारी के मन में उमंग और तरंग के साथ एक अनूठी याद और प्रेरणा जगा गया। इस कार्यक्रम की खासियत थी विषेष योग्यजन बच्चों की अविस्मरणीय प्रस्तुति।

हिन्दुस्तान जिंक के स्थापना दिवस समारोह पर यशद भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बधिर बाल कल्याण विकास समिति भीलवाडा, विकलांग कल्याण समिति उदयपुर, प्राच्य शोधपीठ प्रयास उदयपुर एवं राजकीय प्रज्ञा चक्षु सीनियर सैकण्डरी विद्यालय उदयपुर के बालक बालिकाओं की प्रस्तुतियों ने समारोह को अद्भुत और उर्जावान कर दिया।
समारोह में विशिष्टन अतिथि जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता ने हिन्दुस्तान जिंक को 51 वें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनिल दुग्गल ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह पर विशेष योग्यजनों के रूप में ईश्वजर से साक्षात्कार जैसा सुखद अनुभव है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर विशेष योग्यजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिये आगे आने कि आवश्यककता है। दुग्गल ने आव्हान किया कि प्रत्येक व्यक्ति इनके लिये समय निकाल कर इन्हें समाज का अभिन्न हिस्सा बनाने में अहम भूमिका निभाएं।
इससे पूर्व विशेष योग्य जन बच्चों ने कार्यक्रम में भक्तिगीत, देशभक्तिगीत, फिल्मी गीतों तारे जमीं पर जय हो पर नृत्य के साथ ही राष्ट्र चेतना, स्वच्छ भारत मिशन, पानी बचाओ जैसे विषयों पर प्रस्तुति दी। मूक बधिर और विषेष योग्य बालक-बालिकाओं ने नाटिका प्लांटेशन वीक वर्सेज प्लांटेशन वीक के माध्यम से वृक्षारोपण एवं वृक्ष बचाने का संदेश दिया, वहीं डस्ट फ्री डस्टबीन नाटिका के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार नागरिकता का बोध कराया। कार्यक्रम के मध्य मनमौजी विशेष योग्यजनों ने भोजन पूर्व हाथ धोने एवं स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी प्रस्तुतियों की ऑडिटोरियम में मौजूद हर एक व्यक्ति ने तालियों की गड़गड़ाहट और विषेष योग्यजनों को हाथ हिला कर अभिवादन से उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में विशेष योग्यजन जहां उत्साहवर्धन से खुश नज़र आये तो मौजूद हर व्यक्ति विषेष प्रस्तुती से अभिभूत नज़र आया।
हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य प्रचालन अधिकारी स्मेल्टर्स विकास शर्मा ने हिन्दुस्तान जिंक के इतिहास के बारे में विस्तार से अवगत कराया। हिन्दुस्तान जिंक के चंदेरिया लेड जिं़क स्मेल्टर की सुरक्षा विभाग की टीम ने चंदेरिया के शोले नामक सुरक्षा नाटिका से सभी को कार्यस्थल पर सभी को सुरक्षित कार्यप्रणाली पीटीडब्ल्यू के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में सभी को सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
युवाओं में प्रतिभा कौशल विकास कार्यक्रम के नाम ‘युवातंरण’ के लिये हिन्दुस्तान जिंक कायड माईन के कर्मचारी सुशांत कुमार एवं विषेष योग्यजन बच्चों के लिये चलाएं जा रहे अभियान के नाम जीवन तरंग जिंक के संग के लिये जिंक स्मेल्टर देबारी के कर्मचारी मनीष वैष्णव को अतिथियों ने सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि हिन्दुस्तान जिंक का 10 जनवरी 1966 को गठन किया था जो आज भारत की एकमात्र एवं विश्व् की अग्रणी एकीकृत जस्ता-सीसा-चांदी उत्पादक कंपनी है। हिन्दुस्तान जिंक की राजस्थान में रामपुरा आगुचा, सिन्देसर खुर्द, जावर, राजपुरा दरीबा एवं कायड़ में खदानें स्थित है तथा राजस्थान में ही दरीबा, चन्देरिया एवं देबारी में कंपनी के स्मेल्टर्स स्थित है। कार्यक्रम में हिन्दुस्तान जिंक के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सहउपाध्यक्ष एचआर संजय शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन विलास जानवे एवं अमृता वाजपेयी ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *