उदयपुर। सेलिब्रेशन मॉल में आईआईएम उदयपुर के छात्र-छात्राओं ने अपने सालाना सांस्कृतिक कार्यक्रम ऑडासिटी के प्रमोषन एवं अवेयरनेस के लिये फ्लेष मॉब किया।
आईआईएम उदयपुर के इस सालाना कार्यक्रम में सेलिब्रेशन मॉल पार्टनर है। आईआईएम उदयपुर के लगभग 75-80 छात्र-छात्राओं ने फ्लेश मॅाब के जरिये अपनी प्रस्तुतियां देनी शुरु की एवं फिर एक-जुट होकर मुकाबला-मुकाबला….., आज ब्लू है पानी-पानी-पानी……. और दिन भी सनी-सनी-सनी……, फेंका नया ताशा, फिर दे गयी झाँसा…… जैसे कई बॉलीवुड के नये व पुराने गानों पर डांस किया। मॉल में मौजूद लोगों ने डांस एवं अन्य मनोरंजक एक्टीविटीज का खूब आनंद लिया।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.