Header Banner

मुकेश विश्वकर्मा युवा संगठन के अध्यक्ष निर्वाचित

BY — January 25, 2017

उदयपुर। श्री विश्वकर्मा युवा संगठन, निचला गिर्वा के रकमपुरा स्थित विश्वकर्मा मन्दिर में हुए चुनाव में मुकेश सुथार को अध्यक्ष चुना गया। मुकेश के नेतृत्व में तीन वर्षीय कार्यकारिणी गठित की गई। इस दौरान 23 गांवों के युवा मौजूद रहे।

कार्यकारिणी में प्रवीण उषानिया, प्रकाश ओबरावल व राजकुमार सुथार उपाध्यक्ष, गजेंद्र, मुकेश निकुम कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए। मुकेश ने बताया कि अगले वर्ष के कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर, जयंती दिवस पर सामाजिक कार्यक्रम, शिक्षा, खेलकूद,  प्रतिभाओं का सम्मान, रोजगारोन्मुखी व कार्यकुशलता पर जोर दिया जाएगा। इस दौरान मोहनलाल, छगनलाल, रामनारायण, लक्ष्मीलाल, राजेश, लाभचंद व अन्य गणमान्य समाज बंधु मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply