पेसिफिक और लायन्स की ओर से चिकित्सा शिविर आज

BY — February 11, 2017

उदयपुर। पेसिफिक मेडीकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल और लायन्स क्लब की ओर से सूरजपोल स्थित रामचन्द्र चम्पालाल धर्मशाला में निशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन रविवार को किया जाएगा।

शिविर कॉर्डिनेटर डॉ. एसएस गुप्ता ने बताया कि प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित शिविर में डॉ. बीएस बम्ब, डॉ. वाईके बोल्या, डॉ. जगदीश विश्नोीई, ह्दय रोग विषेषज्ञ डॉ. जेसी शर्मा, सर्जन डॉ. केसी व्यास, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अतुलाभ वाजपेयी, डॉ. पंकज गांधी, न्यूरोसर्जन डॉ. नरेन्द्र मल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सालेह मोहम्मद कागजी, डॉ. अनुरोध शांडिल्य, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राजरानी शर्मा, किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. बकुल गुप्ता, यूरोलॉजिस्ट डॉ. हनुवन्त सिंह राठौड़, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पीसी जैन, कम्युनिटी फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. रचना सिंघवी मरीजों को परामर्श देंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply