Header Banner

यूसीसीआई का स्थापना दिवस समारोह आज

BY — February 11, 2017

उदयपुर। यूसीसीआई भवन के पीपी सिंघल ऑडिटोरियम में उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के 52 वें स्थापना दिवस पर रविवार को सम्मान समारोह होगा। मुख्य अतिथि बजाज ग्रुप के प्रमुख शिशिर बजाज तथा विशिष्ट अतिथि एसआरएफ ग्रुप के प्रमुख अरूण भरत राम होंगे।

जूरी पैनल के सदस्य अनिल वैश्य, अखिलेश जोशी, सुनील गोयल, जनत शाह एवं जितेन्द्र बालाकृष्णन द्वारा उपरोक्त शॉर्ट लिस्ट किये गये नामों में से चयनित अवार्डियों के नाम की घोषणा रविवार को अवार्ड्स समारोह के दौरान मंच पर की जायेगी।
यूसीसीआई अवार्ड सब कमेटी के चेयरमैन दिलीप बागला ने बताया कि अवार्ड्स हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा के उपरान्त जूरी के सदस्यों द्वारा कम्पनियों के नाम अवार्ड हेतु शॉर्ट लिस्ट किये गए। अवार्ड सब कमेटी के सदस्य अंशुल मोगरा ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह पर यूसीसीआई के प्रगति विवरण को दर्शाते हुए प्रकाशित की गई स्मारिका का विमोचन भी मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply