Header Banner

होण्डा का मेगा कार्निवल

BY — February 19, 2017

उदयपुर। होण्डा मोटरसाईकिल स्कूटर इण्डिया प्रा. लि. के अधिकृत डीलर लेकसिटी होण्डा व श्रीजी होण्डा द्वारा हिरणमगरी से. 3 स्थित स्वागत वाटिका में आयोजित तीन दिवसीय मेघा कार्निवल का आज समापन हुआ।

इसमें होण्डा के दुपहिया उत्पादों की सर्विस, फ्री चेकअप,एक्सचेंज ऑफर की जानकारी दी गई। कार्निवल का उद्घाटन कम्पनी क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी रजनीश जशवाल,सर्विस अधिकारी जोएब शेख ने किया। लेकसिटी होण्डा के वरूण मुर्डिया ने बताया कि कार्निवल के दौरान बुक कराये गये वाहनों पर ग्राहकों को आकर्षक छूट व उपहार भी प्रदान किये गये। इन तीन दिनों के दौरान ग्राहकों के मनोरंजन के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। लेकसिटी होण्डा के महाप्रबंधक शीलमोहन शर्मा ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply