उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक मणिक्य लाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय की बीए चतुर्थ समेस्टर की छात्रा हेमलता गायरी ने 22 वें अर्न्तराष्ट्रीय कर्राटे चैम्पियनशिप, मुम्बई के प्रियदर्शनी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में भाग लिया।
प्रतियोगिता में 1800 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें उदयपुर से हेमलता गायरी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। यह जानकारी महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुमन पामेचा ने दी।







