• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

पेसिफिक यूनिवर्सिटी का 16 गांवों में उन्नत भारत अभियान शुरू

गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस पर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यशाला

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
No Result
View All Result

You might also like

पेसिफिक यूनिवर्सिटी का 16 गांवों में उन्नत भारत अभियान शुरू

गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस पर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यशाला

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

You might also like

पेसिफिक यूनिवर्सिटी का 16 गांवों में उन्नत भारत अभियान शुरू

गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस पर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यशाला

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

Print Friendly, PDF & Email
Print Friendly, PDF & Email
Home Featured

त्रिशलानंदन वीर की.. जय बोलो महावीर की

admin by admin
April 9, 2017
in Featured
0
त्रिशलानंदन वीर की.. जय बोलो महावीर की
87
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

पेसिफिक यूनिवर्सिटी का 16 गांवों में उन्नत भारत अभियान शुरू

गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस पर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यशाला

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

महावीर जयंती: भव्य शोभायात्रा, दुपहिया वाहन रैली मुख्य आकर्षण, साफे बांध युवतियों ने चलाए दुपहिया वाहन, सभी वाहनों पर लगे जैन ध्वज, डिजीटल इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत अभियान की छाई झांकियां

उदयपुर। त्रिशलानंदन वीर की. . जय बोलो महावीर की.., वंदे वीरम. ., एक दो तीन चार-महावीर की जय जयकार के नारों से झीलों की नगरी गूंज उठी। पूरा शहर मानों महावीरमय हो गया था। मौका था श्रमण भगवान महावीर के 2616 वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर महावीर जैन परिषद के बैनर तले रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा का।

परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि तपोनिधि अलंकरण से सम्मानित जीवनसिंह मेहता का मेयर चन्द्रसिंह कोठारी, गणेशलाल मेहता, विनोद भोजावत आदि ने मेवाड़ी पगड़ी, माल्यार्पण, शॉल एवं उपरणा ओढ़ा स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया। मेहता ने ध्वजारोहण किया। जैन जागृति सेंटर महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं ने ध्वज गान एवं राष्ट्रगान गाया। इसके बाद सुबह ठीक 8.30 बजे नगर निगम से शोभायात्रा आरंभ हो गई और करीब 11.30 बजे वापस नगर निगम प्रांगण पहुंची।
शोभायात्रा
वाहन रैली: शोभायात्रा में सबसे आगे जैन ध्वज से सजी धजी एस्कॉर्ट चल रही थी। उसके पीछे संयोजक चिराग कोठारी के नेतृत्व में युवकों की दुपहिया वाहन रैली चल रही थी। प्रत्येक वाहन पर जैन ध्वज लगा था वहीं कुछ वाहनों के पीछे ढोल बज रहा था। युवा वाहनों पर त्रिशलानंदन वीर की जय बोलो महावीर की.. एक दो तीन चार महावीर की जय जयकार आदि नारे लगा रहे थे। इसके बाद हल्के गुलाबी रंग के साफे पहने युवतियां दुपहिया वाहनों पर सवार थीं जो भी कोमल है कमजोर नहीं तू.. शक्ति का नाम नारी है जैसे नारे लगा रही थीं। युवतियों की रैली को सुनीता जैन एवं रितु मारू संयोजित कर रही थीं।
इसके बाद सात घोड़े थे जिन पर बड़ा जैन ध्वज लिए समाजजन विराजित थे। इसके बाद एक जैसी परपल रंग की डेªस में मयूर बैण्ड के वादक थे जो भक्ति धुनें बजा रहे थे। फिर महावीर जैन परिषद का बैनर और इसके पीछे पावापुरी जल मंदिर का रथ और इसके ठीक पीछे सप्तकिरण रथ अपनी अलग महिमा बिखेर रहे थे।
इसके बाद दिगम्बर जैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का बैण्ड था जिस पर स्कूली बालिकाएं एक स्वर में धुन बजा रही थीं जो राह चलते हर किसी को आकर्षित कर रही थीं। स्कूल की कुछ बालिकाएं इसके पीछे स्केटिंग भी कर रही थीं। महावीर विद्या मंदिर गणेश घाटी, जवाहर जैन शिक्षण संस्था सेक्टर 11, पार्श्वनाथ विद्या मंदिर जैन बोर्डिंग स्कूल और इनके पीछे जैन अग्रवाल बाल मंदिर स्कूल के बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में एक साथ कदमताल कर रहे थे। इनके पीछे वापस मयूर बैण्ड का दूसरा दल था जो भगवान महावीर आधारित धुनें बजा रहा था।
झांकियां: इस बार की झांकियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान और डिजीटल इंडिया ने खासी धूम मचाई। स्कूली बच्चों के बाद झांकियों का क्रम शुरू हुआ जिसमें बीसा हुमड़ दिगम्बर जैन धर्मवर्द्धिनी सभा की भगवान महावीर के समवशरण को दिखाती झांकी थी। इसके बाद पर्यावरण संतुलन को प्रदर्शित करती झांकी चल रही थी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को बुलंद करती बीसा नागदा जैन समाज, जैन जागृति महिला मंच की झांकी चल रही थी। बीमारियों की रोकथाम को दर्शाती जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल की झांकी के पीछे भगवान महावीर के सिद्धांतों को बताती बड़ी सादड़ी जैन मित्र मंडल, स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देती द स्कॉलर्स एरिना, त्रिशला जागृति मंच, दिगम्बर जैन बीसा नरसिंहपुरा, आदिनाथ महिला मंच सेक्टर 11 की झांकी बेटियों को सशक्तीकरण का संदेश देती चल रही थीं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देती दसा नरसिंहपुरा मित्र मंडल की महिलाएं केसरिया वस्त्रों में सजी धजी थीं वहीं युवा ढोल की थाप पर नृत्य करते चल रहे थे। डिजीटल इंडिया के अभियान को साकार करती दिगम्बर जैन चित्तौड़ा महिला मंडल की झांकी, समता युवा संघ की झांकी, स्थानकवासी जैन श्राविका संघ की स्वच्छ भारत अभियान की झांकी एवं नेत्रदान की महत्ता दर्शाती मानव सेवा समिति की झांकी शोभायात्रा का मान बढ़ा रही थी। दिगम्बर जैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरादीवाड़ा की नारी सशक्तीकरण, जैनाचार्य देवेन्द्र महिला मंडल की डिजीटल इंडिया, तेरापंथ महिला मंडल एवं परमेष्ठी नवकार ग्रुप की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को बताती झांकियां अलग ही माहौल बना रही थीं। जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जिनालय संघ तथा वर्द्धमान स्थाकनवासी संघ सेक्टर 4 के पुरुष श्वेत परिधान में अलग ही आभा बिखेर रहे थे। वर्द्धमान स्थानकवासी जैन सुविधि मंडल की महिलाएं, पार्श्वनाथ विद्या मंदिर, लोढ़ा (ओसवाल) भाईपा संस्थान के पीछे शांतिनाथ दिगम्बर जैन महिला मंडल की महिलाएं पिंक साड़ियों में वहीं दिगम्बर जैन महिला मंच खंडेलवाल (बीस पंथ) की महिलाएं केसरिया परिधान में डांडिया करती चल रही थीं। जैन महिला प्रगति मंच की महिलाएं राजस्थानी ड्रेस में गरबा रमते चल रही थीं। इनके बाद नीति नवयुवक जैन मंडल का बैण्ड था जिसके कार्यकर्ता श्वेत परिधान में बैण्ड पर भक्ति धुन बजा रहे थे। इसके बाद तेरापंथ युवक मंडल, जैन सोश्यल ग्रुप लेकसिटी के कार्यकर्ता चल रहे थे। दिगम्बर जैन बीसा नरसिंहपुरा का बैण्ड अपनी अलग ही महिमा बिखेर रहा था। कुंथुमति महिला मंच की कार्यकर्ता एक जैसी वेशभूषा में अपना अलग ही रंग बिखेर रही थीं। बड़ी सादड़ी जैन मित्र मंडल के कार्यकर्ता एवं महिलाएं समान रंग की वेशभूषा में शोभायात्रा में शामिल हुए।
आशीर्वचन: जुलूस के वापस नगर निगम पहुंचने पर वहां आचार्य प्रणाम सागर, आचार्य सम्राट शिव मुनि मसा आदि के आशीर्वचन हुए। आचार्य सम्राट शिव मुनि ने कहा कि भगवान महावीर ने जीवन जीने की राह बताई थी। आज महावीर के सिद्धांतों को, उनकी जीवनचर्या को वापस देखने की जरूरत है। महावीर ने पैसे, कौड़ी, महल, बंगलों को नहीं बल्कि मैत्री, वीतरागता को महत्व दिया। सारा जमाना जानता है, जमीं जानती है कि महावीर ने क्या किया। अपने आपको जान लिया और अपने आपको देख लिया मतलब महावीर बनने की राह पर हो जाओगे। त्याग करने की प्रवृत्ति महावीर बना सकती है। हम आत्मवासी हैं। आत्मा में केवल्य है, ज्ञान है, ध्यान है। कोई छोटा-बड़ा नहीं, संबंधों को छोड़ें और आत्मवासी बनें। भक्तामर वाले बाबा आचार्य प्रणामसागर ने कहा कि एक महावीर जिनके पांच नामों में वर्धमान जिसका मतलब वह कभी दरिद्र नहीं हो सकता। जैन समाज का कोई व्यक्ति आपको भीख मांगते नहीं मिला होगा। दूसरा नाम सन्मति यानी अच्छी मति। जब खोटे काम करने के भाव पैदा हो जाएं उस समय संतो ंके पास जाना और महामंत्र सुन लेना स्वतः सन्मति हो जाएगी। तीसरा नाम वीर यानी कभी डरना नहीं। शरीर से कमजोर हो सकता है लेकिन आत्मा से कभी कमजोर नहीं होना। चौथा नाम अतिवीर यानी आयम्बिल, उपवास, वर्षीतप आदि तपस्या करने वाले और पांचवा नाम मिला है महावीर। अपरिग्रह के मार्ग पर चलते रहना, तुम्हारा कल्याण हो जाएगा।
बेटियों को मिला सम्मान: आज के जुलूस का मुख्य आकर्षण दुपहिया वाहनों पर युवतियां रहीं जिनके सिर पर गुलाबी रंग के साफे पहनाए गए थे। न सिर्फ पूरे मार्ग भर में बल्कि शहर में यही चर्चा रही कि बेटियों को भी मेवाड़ी मान के अनुसार साफे पहनाकर जैन समाज ने बेटियों को सम्मान दिया है।
रूट: शोभायात्रा टाउनहॉल से रवाना हुई जो बापू बाजार, देहलीगेट, भूपालवाड़ी, भड़भूजा घाटी, बड़ा बाजार, घंटाघर, मोती चोहट्टा, हाथीपोल, अश्विनी बाजार होते हुए वापस नगर निगम प्रांगण पहुंची।
शीतल पेय, आइसक्रीम: शोभायात्रा के पूरे मार्ग में स्टॉलें लगाकर शीतल पेय, मिल्क रोज, छाछ आदि का वितरण किया गया। विशेष तौर से बापू बाजार, देहलीगेट, भूपालवाड़ी में, भड़भूजा घाटी, बड़ा बाजार, घंटाघर आदि स्थानों पर शोभायात्रा के लोगों को रोक रोककर शीतल पेय से गर्मी दूर करने का आग्रह करते नजर आए।
प्रभावना वितरण: इसका जिम्मा श्याम नागौरी, राकेश छाजेड़, संजय भंडारी, हेमेन्द्र मेहता, रेनप्रकाश जैन एवं सुनील मारू ने तथा महिलाओं को प्रभावना वितरण का जिम्मा विजयलक्ष्मी गलुण्डिया, सोनल सिंघवी ने संभाला।
जुलूस व्यवस्था: एक जैसे टीशर्ट पहने जैन जागृति सेंटर के सभी कार्यकर्ता अध्यक्ष राजेश मेहता के नेतृत्व में लक्ष्मण शाह, अभिषेक संचेती, दीपक सिंघवी, सुनील मारू, चन्द्रप्रकाश चोरडिया, अशोक कोठारी, मनीष गलुण्डिया व पदाधिकारियों के साथ वॉकी-टॉकी के माध्यम से सम्पूर्ण शोभायात्रा का बखूबी संचालन किया।
ये रही कोर टीम: जुलूस को कोऑर्डिनेट करने के लिए विभिन्न कमेटियों के अतिरिक्त कोर टीम का गठन किया गया जिसमें राजकुमार फत्तावत, कुलदीप नाहर, राजेश मेहता, महेन्द्र तलेसरा, दीपक सिंघवी, सुधीर चित्तौड़ा एवं राजेन्द्र जैन को शामिल रहे।
इनके नेतृत्व में संभाली कमान: इनके अतिरिक्त श्याम नागौरी, रवि माण्डावत, प्रदीप कोठारी, सुनीता जैन एवं ऋतु मारू, डॉ. सुरेश नाहर, मनीष गलुण्डिया, राकेश छाजेड़, संजय भंडारी, हेमेन्द्र मेहता, रेनप्रकाश जैन, सुनील मारू, विजयलक्ष्मी गलुण्डिया, सोनल सिंघवी के नेतृत्व में बैंड, विद्यालय, झांकियां, साउंड सिस्टम और प्रभावना वितरण के लिए विभिन्न कमेटियां गठित की गई थीं।
आभार: महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने जिला एवं पुलिस प्रशासन, मीडिया के प्रति आभार जताया।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: Featuredmahavir jayanti 2017 udaipurrajkumar fattawat mahavir jain parishad udaipurudaipur mahavir jain parishad udaipurudaipur mahavir jayanti 2017
Share35Tweet22Send
Previous Post

महावीर जन्मकल्याणक : रचाई मेहंदी, गाए गीत

Next Post

तीर्थंकरों के जन्म तीनों लोकों में होती है खुशियां

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

पेसिफिक यूनिवर्सिटी का 16 गांवों में उन्नत भारत अभियान शुरू

by admin
May 14, 2026
0
पेसिफिक यूनिवर्सिटी का 16 गांवों में उन्नत भारत अभियान शुरू

15 दिन तक होंगे विविध जागरूकता कार्यक्रमउदयपुर। पेसिफिक यूनिवर्सिटी द्वारा उन्नत भारत अभियान के तहत क्षेत्र के 16 गांवों में जन जागरुकता एवं विकास संबंधित 15 दिवसीय विविध...

Read more

गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस पर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यशाला

by admin
May 13, 2026
0
गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस पर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यशाला

चिकित्सा अनुसंधान में नैतिकता, पारदर्शिता, रोगी सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण शोध पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना उद्देश्यउदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के फार्माकोलॉजी एवं फिजियोलॉजी विभाग की ओर...

Read more

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

by admin
May 7, 2026
0
पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

मदर्स डे पर आर्ट एवं क्राफ्ट प्रतियोगिताउदयपुर। पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स डे’ पर आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें भावी डॉक्टरों और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

by admin
May 7, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

विश्व की सबसे सस्टेनेबल माइनिंग कंपनी बनीउदयपुर। विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक और चांदी के शीर्ष वैश्विक उत्पादकों में शामिल हिन्दुस्तान जिं़क लिमिटेड को पहली बार...

Read more

पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

by admin
May 5, 2026
0
पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

गरिमा, उल्लास और सांस्कृतिक सौंदर्य के अद्भुत संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। प्रातः 10 बजे आरंभ हुए इस भव्य आयोजन ने प्रारंभ से ही अपनी सुसंगठित व्यवस्था...

Read more
Next Post

तीर्थंकरों के जन्म तीनों लोकों में होती है खुशियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

पेसिफिक यूनिवर्सिटी का 16 गांवों में उन्नत भारत अभियान शुरू

पेसिफिक यूनिवर्सिटी का 16 गांवों में उन्नत भारत अभियान शुरू

May 14, 2026
गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस पर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यशाला

गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस पर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यशाला

May 13, 2026
पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

पेसिफिक मेडिकल में विद्यार्थियों ने रंगों और कला के जरिए मां के प्रति जताया प्रेम

May 7, 2026
हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

हिंदुस्तान जिंक ‘डाउ जोन्स बेस्ट इन क्लास इंडेक्स 2026‘ में शामिल

May 7, 2026
पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

पेसिफिक शिक्षा संकाय का वार्षिक उत्सव स्पंदनम्

May 5, 2026
उदयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग सराहनीय है : कटारिया

उदयपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग सराहनीय है : कटारिया

May 5, 2026
पेसिफिक प्रबन्ध संकाय में वरिष्ठ छात्रों की फेयरवेल पार्टी

पेसिफिक प्रबन्ध संकाय में वरिष्ठ छात्रों की फेयरवेल पार्टी

May 2, 2026

प्रायोजित स्‍थान

April 2017
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« Mar   May »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?