गुर्दे की गांठ का निशुल्क ऑपरेशन कर बचाई जान

BY — April 25, 2017

उदयपुर। गंभीर बीमारी किसी गरीब व्यक्ति को हो जाए तो उसके लिए यह किसी श्राप से कम नहीं है। और ऐसा ही हुआ भीण्डर निवासी 50 वर्षीय लोगरलाल के साथ।

पेशे से मजदूरी करने वाले लोगरलाल को पिछले तीन महिनों से दांयी तरफ पेट एवं पीठ में दर्द तथा एक महिने से पेशाब में खून आ रहा था। जिसके कारण काम करनें में परेषानी हो रही थी। परिवार कि जिम्मेदारी एवं गरीबी के चलतें इलाज कराना सम्भव नहीं था। परिजनों ने लोगरलाल को कई जगह दिखाया लेकिन इलाज का खर्चा ज्यादा होने के कारण ऑपरेशन कराना सम्भव नहीं था। परिजनों ने लोंगरलाल को पीएमसीएच में यूरोलॉजिस्ट डॉ. हनुवन्त सिंह राठौड़ को दिखाया तो जांच करने पर लोंगरलाल की दांयी किडनी में बडी गॉठ का पता चला जो खून की बड़ी नली में भी जा चुकी थी जिससे कि मरीज की जान को खतरा था जिसका कि ऑपरेशन करना जरूरी था। मरीज की आर्थिक स्थिति के बारे में पीएमसीएच के चैयरमेन राहुल अग्रवाल को बताया तो अग्रवाल ने न केवल मरीज का निशुल्क ऑपरेषन कराया बल्कि उसकी जान भी बचाई।
लगभग दो घण्टे तक चले इस सफल ऑपरेषन को अंजाम दिया यूरोलॉजिस्ट एवं रिकन्स्ट्रक्षनल सर्जन डॉ. हनुवन्त सिंह राठौड़, डॉ. प्रकाश औदित्य, डॉ. समीर गोयल, डॉ. कोमल, अजय चौधरी, चन्द्रमोहन शर्मा एवं संदीप की टीम ने। डॉ. हनुवन्त सिंह राठौड़ ने बताया कि इस ऑपरेशन में मरीज के गुर्दे कि गांठ एवं खून की मुख्य नली आईवीसी में से भी गांठ को निकाला। इस तरह के ऑपरेषन में लगभग एक से डेढ़ लाख तक का खर्चा आता है लेकिन पीएमसीएच में लोंगरलाल का निशुल्क ऑपरेषन किया गया। लोंगरलाल अब पूरी तरह से स्वस्थं है और खुश है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *